Tuesday, 14 April 2015

GOOD

HOW TO FIND SYNONYM WORDS USING GOOGLE SEARCH

दोस्तों आजकल गूगल से आप सीधे सर्च करके कई जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जैसे किसी अंग्रेजी शब्द का मतलब ज्ञात करना, कोई कैलकुलेशन करना, कोई यूनिट कन्वर्शन आदि
 किसी शब्द के synonym (समान अर्थ वाले शब्द ) शब्द ढूंढनेका सबसे सरल तरीका गूगल है जो आपको आसानी से synonym शब्द ढूंढ के देगा 

 कैसे ढूंढे:-
 जिस वर्ड के आप synonym words ढूंढना चाहते हैं उसको आप गूगल सर्च कुछ इस तरह सर्च करें 
जैसे आपको management वर्ड के synonym जानने हैं तो आप गूगल में सर्च करेंdefine management या management means या management meaningया  management synonym आदि 
और उसके बाद आप निचे उसके synonym पा सकते हैं 
इसके लिए आप निचे फोटो को देख सकते हैं जहाँ मेने management वर्ड के synonym सर्च किये हैं 


दोस्तों आप सोच रहें होंगे की ऐसी बहुत सी साइट्स हैं जहाँ से हम कोई सा mp3 सोंग डाउनलोड कर सकते हैं तो इस पोस्ट का क्या फायदा है
तो में आपसे कहना चाहूँगा की आप किसी साईट पर जाकर पहले उस मूवी को खोजते हो और फिर जिस सोंग को आपको डाउनलोड करना होता है उसे डाउनलोड करते हो


लेकिन कई बार वो न तो वो सोंग मिलता है और न ही वो मूवी जिसका वो सोंग है तब मेरी ये पोस्ट आपके बहुत काम आएगी
और अगर आपको कोई अकेला गाना डाउनलोड करना है तो जो में ट्रिक बताने जा रहा हूँ उससे आप कोइसा  भी गाना डायरेक्ट खोज कर डाउनलोड कर सकते हो
और आपको समय भी बिलकुल नहीं लगेगा

इसके लिए आप निचे दिया हुआ कोड गूगल पे डालें और कोई सा भी गाना सर्च करें और डाउनलोड करें

"parent directory" mp3 OR wma OR ogg OR wav dhoom dhoom -html -htm -shtml -phtml -php -buy -aspx -jsp -asp -cgi -pdf -ftp –wallywashis

जो रेड कलर में dhoom dhoom लिखा है वहां आप अपने गाने का नाम डालें जिसे आप खोज रहें हैं गूगल आपको चुटकियो में वो गाना खोज के देगा
एक बार जरुर करके देखें आपको ये ट्रिक बहुत पसंद आएगी

उस की बटनों की कुछ ट्रिक्स

दोस्तों में आपको इस पोस्ट में माउस की कुछ ट्रिक बैट बताने जा रहा हूँ जो आपको पता होंगी  या नही एक बार देखें

माउस का लेफ्ट बटन----
माउस के लेफ्ट  क्लिक को आप किसी वर्ड पर (जो लिंक न हो ) डबल क्लिक करें वो वर्ड सेलेक्ट हो जायेगा
किसी पैराग्राफ पर तीन बार जल्दी जल्दी क्लिक करें वो पैराग्राफ सेलेक्ट हो जायेगा



माउस का स्क्रॉल व्हील----




माउस के स्क्रॉल व्हील को आप किसी लिंक पर क्लिक करें तो वो लिंक एक नयें टैब में खुल जाएगी और किसी टैब पर स्क्रॉल व्हील दबादें तो वो टैब बंद हो जायेगा
और आपको किसी पेज में जल्दी जल्दी निचे जाना है तो माउस का स्क्रॉल व्हील दबाएँ उससे एक चिन्ह आएगा जो आपको जल्दी किसी पेज में निचे जाने में मदद करेगा
उस चिन्ह को हटाने के लिए माउस का कोई सा भी बटन दबा दें

और आज से 4 -5 के लिए ब्लॉग पर कोई पोस्ट नहीं 4 -5 दिन के बाद फिर से हाजिर होऊंगा नयी पोस्ट लेकर
धन्यवाद

 छोटे लेकिन बहुत काम के सॉफ्टवेर पार्ट 1

दोस्तों आज की पोस्ट में ,में कुछ सॉफ्टवेर लाया हूँ जो आपके बहुत काम आयेंगे और आपको पसंद भी आयेंगे इन सॉफ्टवेर को आपको इनस्टॉल करने की जरुरत नही है बस एक बार रन कीजिये जब तक ये सॉफ्टवेर रन रहेंगे ये अपना काम करते रहेंगे इनको बंद करते ही इनका कोई प्रभाव नही होगा एक बार जरुर देखें क्या हैं ये सॉफ्टवेर

Le Dimmer
 ये सॉफ्टवेर आपकी बैटरी बचने के काम आयेगा मतलब जब आप इस सॉफ्टवेर को रन करोगे तो ये सॉफ्टवेर
एक्टिव विंडो के अलावा बाकि सब विंडो को डिम कर देता है जिस भी विंडो पर आप काम करोगे बस उसे ही ये
लाइट रहने देगा

डाउनलोड करें   Universal Document Converter





GetWindow Text 
कभी न कभी आपके कंप्यूटर में विंडो एरर का massage आया होगा लेकिन आपने देखा होगा की कई बार ये massage थोडा बड़ा होता है जिसे कही भी लिखने में बार बार देखने की जरुरत पड़ती है
इस सॉफ्टवेर से आप विंडो एरर का massage कॉपी कर सकते हैं और उसे आसानी से कही भी सर्च कर सकते हैं

MP3 Quality Modifire
 अगर  आपको लगता है की आपके कंप्यूटर में mp3 का साइज़ थोडा बड़ा है तो आप इस सॉफ्टवेर के जरिये उनका साइज़ घटाकर अपने कंप्यूटर की हार्ड ड्राइव स्पेस बड़ा सकते है ये सॉफ्टवेर आपके सभी ऑडियो सोंग को कंप्रेस कर देगा
और भी बहुत काम करता है जैसे mp3 सोंग की क्वालिटी भी बदल सकते  हैं

इन सॉफ्टवेर को आप इनके नाम के उपर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं ये सॉफ्टवेर अगर आयें आपके कुछ काम आये तो जरुर

HOW TO FIND TRAVEL DISTANCE BETWEEN TWO PLACES ON GOOGLE

दोस्तों इस पोस्ट में ,में आपके लिए एक छोटी सी टिप्स लाया हूँ कि गूगल से दो स्थानों की दूरी और यात्रा का समय कैसे ज्ञात कर सकते हैं
आज कल गूगल पर हम कुछ भी जानना चाहें तो गूगल हमे जरूर जानकारी देता है चाहे वो किसी से भी सम्बंधित क्यों न हो जैसे इस पोस्ट के टाइटल को पढ़ के कहें की हमे दो स्थानों के बीच की दूरी ज्ञात करनी है तो वो भी हम बड़ी आसानी से ज्ञात कर सकते हैं
 और इस जानकारी के साथ साथ वो हमें ट्रैन का नाम जिससे हम एक स्थान से दूसरे स्थान तक सफर कर सकें और कितना समय लगेगा ये भी बताता है


 आप ऊपर दिए फोटो में सब देख सकते हैं

कैसे करें ज्ञात :- 
इसके लिए आप सबसे पहले गूगल खोले और सर्च बॉक्स में "Distance between abc and xyz " लिखें यहाँ abc पहले स्थान का नाम है औरxyz दूसरे स्थान का नाम है जिनके बीच की आप दूरी ज्ञात करना चाहते हैं
जैसे नई देहली से आगरा के बीच की दुरी के लिए लिखे Distance between delhi and agra 
और एंटर दबाएं 

SOLVE MATH INTEGRATION PROBLEMS ONLINE AT WOLFRAM

दोस्तों आज इस पोस्ट में , में एक वेबसाइट लाया हूँ जिससे आप गणित के इंटीग्रेशन के सवाल कर सकते है



कैसे सोल्व करें :- 
सबसे पहले आप इस लिंक पर जाइये
 वेबसाइट लिंक 
फिर आपको जो भी गणित की इंटीग्रेशन की प्रॉब्लम सोल्व करनी है तो आप सर्च बॉक्स में उस प्रॉब्लम को लिखे और सोल्व करें

इस वेबसाइट पर सवाल को लिखने के लिए सिंबल और कुछ रूल्स की जरुरत पड़ेगी जिन्हे आप या तो इस वेबसाइट पर इस लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं या निचे दिए फोटो में देख सकते हैं


 

No comments:

Post a Comment